इस स्कीम में बिटिया के लिए बनाएं 47 लाख रुपये का फंड, सरकार देती है 8.2% ब्याज
बिटिया के जन्म के साथ ही माता-पिता की चिंता उसकी पढ़ाई और शादी की होने लगती है। वैसे तो ये लॉन्ग टर्म का प्लान होता है लेकिन सही समय पर निवेश करते हैं तो आपकी राह आसान हो जाती है। बिटिया की पढ़ाई या शादी के खर्चे का इंतजाम करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कीम में आप हर साल 1 लाख रुपये का निवेश कर 45 से 47 लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं।योजना के तहत अकाउंट केवल बालिका के कानूनी अभिभावकों द्वारा ही खोला जा सकता है, जो या तो बच्ची के जैविक माता-पिता हों या न्यायालय द्वारा नियुक्त अभिभावक हों। बालिका के लिए खाता 10 वर्ष की आयु से पहले खोला जाना चाहिए। खाते की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष है और बालिका के 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह होने पर ही इसे समय से पहले बंद करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त, बिटिया की उच्च शिक्षा के लिए शेष राशि के 50% तक की आंशिक निकासी की अनुमति है। इस योजना के तहत ब्याज दर 8.2% है। यह पूरी तरह से टैक्स फ्री है और सरकार समय-समय पर बदलती भी रहती है। यह खाता खोलने के लिए अभिभावक को पैन कार्ड की प्रतियां, पते का प्रमाण, पहचान का प्रमाण और साथ ही बालिका के रजिस्टर्ड जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जमा करनी होगी।
कितना कर सकते हैं निवेश
योजना के तहत न्यूनतम निवेश ₹250 और अधिकतम ₹1.50 लाख है। खाता सक्रिय रखने के लिए, अभिभावक को पहले 15 वर्षों तक प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार पैसे जमा करना होगा। इसके बाद 21 वर्षों की मैच्योरिटी अवधि तक खाते पर ब्याज मिलता रहेगा, इसलिए आगे किसी जमा की जरूरत नहीं है। यदि खाता एक बार निष्क्रिय हो जाता है तो ₹50 का जुर्माना अदा करके इसे सक्रिय किया जा सकता है।
47 लाख रुपये से ज्यादा फंड का ऐसे करें इंतजाम
प्रति वर्ष का निवेश- 1 लाख रुपये
निवेश मूल्य:₹15,00,000
मैच्योरिटी वर्ष:2047
मैच्योरिटी रकम: ₹47,88,079
अर्जित ब्याज:₹32,88,079


पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर