7 दिन में जुटाने होंगे दस्तावेज, SIR नोटिस पर बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत नोटिस बंटने शुरू हो गए हैं । नोटिस जारी होने के न्यूनतम सात दिन बाद सुनवाई की तिथि रखी जाएगी। इसके लिए साफ्टवेयर में डाटा फीड करने के साथ ही जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। एसआइआर के तहत 1.04 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से रिकार्ड नहीं मिल पाए हैं।मैपिंग न हो पाने के कारण इन मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। फिर सात दिन का समय सुनवाई को दिया जाएगा । नोटिस दो पेज का होगा। पहले पेज पर नोटिस का विवरण होगा जबकि दूसरे पेज पर 13 प्रमाण पत्रों की सूची होगी जिसे मतदाता को सुनवाई के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पास प्रस्तुत करना होगा।
मामले में योगी सख्त, नकाब-हिजाब वालों से व्यापार नहीं की मुहिम
आज से लखनऊ के 5 लाख वोटरों को भेजे जाएंगे नोटिस
शनिवार से ईआरओ यानी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अफसरों की ओर से उन मतदाताओं को नोटिस मिलना शुरू होगा जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 5.52 लाख के करीब है। नोटिस का जवाब सात दिनों में देना होगा। जवाब में 13 दस्तावेजों का विकल्प है, जिनमें से कोई एक घोषणा पत्र के साथ बीएलओ को सौपना होगा। बीएलओ नोटिस लेकर संबंधित मतदाता के घर पहुंचेंगे। जिनका विवरण 2003 की वोटर लिस्ट से नहीं मिला उनको नोटिस भेजा जा रहा है।
आगरा में तीन लाख को नोटिस, बीएलओ को नहीं मिले
आगरा के सवा तीन लाख लोगों को सात जनवरी से नोटिस भेजे जाने थे, लेकिन अभी तक बीएलओ को नोटिस ही नहीं मिले हैं। शुक्रवार को डाटा लॉक करने का काम हुआ है। उसके बाद ईआरओ उससे प्रिंट निकालेंगे और सुनवाई की जगह तय करें। शनिवार या रविवार से नोटिज भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत अनमैपिंग वाले वोटरों के यहां नोटिस छह जनवरी से भेजे जाने थे। इसके लिए एक माह का समय तय किया गया है। शुक्रवार को सारा डाटा लॉक कर दिया गया है। अब डाटा लॉक होने के बाद ईआरओ द्वारा नोटिस के प्रिंट निकालकर बीएलओ को दिए जाएंगे। बीएलओ नोटिस के इन प्रिंट को निकालकर उनको भरवाने के लिए सवा तीन लाख वोटरों के घर-घर जाएंगे। वोटर उनको भरने के बाद दिए गए 13 विकल्पों में से एक प्रमाण पत्र को जमा करेगा। इसी को लेकर शुक्रवार को सभी ईआरओ और एईआरओ को नोटिस के संबंध में जानकारी दी गई।एडीएम सिटी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि अब लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। सभी ईआरओ और एईआरओ को समझा दिया गया है। नोटिस को बीएलओ के माध्यम से घर-घर भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी सवा तीन लाख वोटर वह हैं जो अन मैपिंग में रह गए थे। अब इनके द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद उस पर ईआरओ द्वारा सुनवाई कर उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। ईआरओ कहां बैठकर सुनवाई करेंगे। ये भी शनिवार तक तय हो जाएगा।


प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’