जेल में कवासी लखमा से मिले भूपेश बघेल: 1 साल बाद छलका दर्द, पूर्व CM ने बताया क्यों बेगुनाह हैं 'बस्तर के टाइगर
Raipur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर जेल में बंद हैं. आज उनसे मुलाकात करने के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल जेल पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच चर्चा हुई. वहीं, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी साथ मौजूद रहे.
कवासी लखमा से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल
पूर्व CM भूपेश बघेल 6 जनवरी को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी मौजूद रहे.
कवासी-भूपेश की मुलाकात पर BJP का निशाना
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात पर BJP ने निशाना साधा है. प्रदेश के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- ‘कवासी लखमा को भूपेश ने फंसाया है. निर्दोष आदिवासी के साथ अन्याय प्रदेश ने देखा है.’
भूपेश बघेल ने किया पलटवार
डिप्टी CM अरुण साव के बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- ‘बीजेपी के नेताओं से गलती से सच निकल गया है. बीजेपी के सभी नेता सच बोल रहे हैं. निर्दोष कवासी लखमा 1 साल से जेल में बंद है और अगर यह निर्दोष मान रहे हैं, ये मंत्रिमंडल में हैं तो EOW कार्यवाही क्यों कर रही है? उस पर FIR क्यों करके रखा है? कुछ लोग बोलते हैं अपने बेटे को छुड़ा लिए. कोर्ट से छूटा है. मेरा बस चलता तो जेल ही क्यों जाता. कोर्ट ने यह EOW को फटकार लगाया है. ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे और ED को रिप्लाई फाइल करने का निर्देश करें.’
15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे कवासी लखमा
प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे. वर्तमान में रायपुर सेंट्रल में जेल में बंद हैं. आरोप हैं कि इस घोटाले में कवासी लखमा को 64 करोड़ रुपए मिले.


‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट