एमआरपी से ऊपर शराब बिक्री का खुला खेल,आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल
5 जनवरी को बालाघाट लांझी में आबकारी एक्सपर्ट से ब्लैक डॉग की बोतल पर 200 रुपये अधिक वसूले गए, विरोध पर दुकानदार ने दी धमकी
भोपाल/बालाघाट। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित प्रदेश के लगभग अधिकतर शहरों में शराब व्यापारियों की मनमानी खुलेआम चल रही है। आबकारी विभाग नाक नीचे ओवर रेट का खेल खुलेआम चल रहा है स्थिति यह है कि यदि कोई ग्राहक एमआरपी के अनुसार शराब देने या बिल की मांग करता है, तो उसे शराब दुकानों पर बैठे कथित गुर्गों द्वारा धमकाया जाना आम बात हो गई है। नियमों की बात करने वाले ग्राहकों को डराने और चुप कराने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
बड़े ब्रांड भी ओवररेट , बिल की मांग पर धमकी
5 जनवरी को बालाघाट जिले में इसका ताजा उदाहरण सामने आया, जब एक आबकारी एक्सपर्ट ने शराब दुकान से ब्लैक डॉग ब्रांड की बोतल खरीदी। बोतल का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) करीब 2400 रुपये था, लेकिन दुकानदार ने 2600 रुपये की मांग की। जब ग्राहक ने अधिक दाम वसूलने पर सवाल उठाते हुए बिल मांगा, तो उसे धमकी दी गई। यह घटना आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर शराब दुकानों पर यह खुली लूट किसकी मिलीभगत से चल रही है? नियमों की निगरानी के लिए जिम्मेदार विभाग की चुप्पी संदेह पैदा करती है।
मुख्यमंत्री के आदेश का मखौल धार्मिक स्थलों शराब मिल रही है
इधर, प्रदेश में अवैध शराब का धंधा भी दिन-प्रतिदिन तेजी से फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी की घोषणा की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके ठीक उलट नजर आ रहे हैं। सरकार के दावे और वास्तविकता के बीच बढ़ता अंतर अब जनता के विश्वास पर सवाल खड़े कर रहा है।


‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट