CG News: आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, 6 महीनों में 300 से ज्यादा मामले
CG News: छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधी अब परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल कर फर्जी यानी क्लोन वेबसाइट बना रहे हैं और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। फर्जी मैसेज, कॉल और लिंक के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल हासिल कर खातों से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवहन एवं यातायात विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बीते छह महीनों में प्रदेशभर से 300 से अधिक साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। ठग आमतौर पर मोबाइल फोन पर “ई-चालान लंबित है” जैसे मैसेज भेजते हैं और उसमें दिए गए लिंक पर तुरंत क्लिक करने को कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति लिंक खोलता है, उसकी व्यक्तिगत जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग जाती है। कई मामलों में यूजर्स को एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहा जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी होती है और मोबाइल की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी और उसका भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। विभाग का कहना है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया हर वैध ई-चालान इसी पोर्टल पर दर्ज होता है और उसकी सूचना केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती है।
अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध मैसेज, लिंक या एप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान न करें। साथ ही, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल को दें। विभाग ने दोहराया कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा और प्रभावी हथियार है।


भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता