वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन की रेस तेज, सैयद मुश्ताक अली में दिखा शानदार फॉर्म
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों केवल एक ही नाम गूँज रहा है ईशान किशन. पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 मंच (SMAT 2025) पर वह कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे. किशन ने झारखंड को पहला टी20 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है |
SMAT 2025 में ईशान किशन के आंकड़े
ईशान किशन इस साल टूर्नामेंट के लीडिंग रन-स्कोरर रहे. उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अभी भी भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं. अब तक खेली 10 पारियों में 57 के औसत से किशन ने 517 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं |
फाइनल में ऐतिहासिक पारी
हरियाणा के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब चयनकर्ता (आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा) स्टैंड्स में मौजूद थे, तब ईशान ने 49 गेंदों पर 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वे SMAT फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इस पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के जड़े, जिससे झारखंड ने 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और अपना पहला खिताब जीता |
क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में मिलेगी जगह?
फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तलाश शुरू हो चुकी है. ईशान किशन की यह फॉर्म उनके लिए “संजीवनी” साबित हो सकती है. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ अब ईशान किशन ने भी ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है |
फिलहाल संजू सैमसन और जितेश शर्मा टी20 टीम की दौड़ में आगे चल रहे थे, लेकिन ईशान की 197+ की स्ट्राइक रेट ने समीकरण बदल दिए हैं. कोच गौतम गंभीर हमेशा ऐसे खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो निडर होकर बल्लेबाजी करें. ईशान का “इम्पैक्ट” स्कोरिंग उन्हें गंभीर की पहली पसंद बना सकता है |


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।