चौंकाने वाला खुलासा : रायपुर SBI का चीफ मैनेजर निकला गबन का मास्टरमाइंड, 8 महीने में उड़ाए पौने तीन करोड़
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को 2.78 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आहके ने इंटरनल ऑफिस अकाउंट से पैसे निकालकर निजी ट्रेड में इस्तेमाल किया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
8 महीनों में निकाले 2.78 करोड़ रुपये
रायपुर स्थित एसबीआई के स्पेशलाइज्ड करेंसी मैनेजमेंट शाखा का चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके पिछले आठ महीनों से इंटरनल ऑफिस अकाउंट से पैसे निकाल रहा था. इस पैसे को क्रिप्टो करेंसी, ऑप्शन्स और कमोडिटी ट्रेडिंग, धन एप और डेल्टा एक्सचेंज के माध्यम से निवेश कर रहा था. इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को दी गई. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक करप्शन विंग (EOW) ने आरोपी के रायपुर स्थित घर पर छापेमारी की कार्रवाई की. प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स जब्त कर लिए गए हैं.
पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे
जांच एजेंसियों ने आरोपी विजय आहके की पत्नी के बैंक अकाउंट से 2.78 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. आरोपी ने मल्टीपल फेक एंट्रीज कर रोल ओवर करता था, ताकि सिस्टम में कोई अलार्म जनरेट ना हो सकें. फेक एंट्रीज डिटेक्ट ना हो सके डयू डेलिजेन्स की कमी को दिखाता है और यह एक जांच का विषय है.
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
आरोपी विजय आहके को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 67/2025, धारा 316 (5), 318 (4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) एवं धारा 13 (1)(ए), 13(2), पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है.


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव