MP कलेक्टर का सीधा फैसला, जनता की शिकायत पर पटवारी को निलंबित किया
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने ‘फैसला ऑन दा स्पॉट’ कर दिया |दरअसल बुधवार को दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े बसई पहुंचे थे | यहां उन्होंने जनसुनवाई की. जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को पटवारी शैलेंद्र शर्मा की शिकायत मिली | इस दौरान कलेक्टर गुस्सा गए और तुरंत ही पटवारी को सस्पेंड कर दिया |
ये नौकरी नहीं करेगा, इसे तुरंत सस्पेंड करो
दतिया के बसई में जनसुनवाई के दौरान पटवारी शैलेंद्र शर्मा की शिकायत सुनकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े भड़क गए | उन्होंने पटवारी को जमकर फटकार लगाई. कलेक्टर ने कहा, ‘अब ये नौकरी नहीं करेगा, इसको तुरंत सस्पेंड करो| कलेक्टर ने कहा कि नया पटवारी नेताओं के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने वाला होना चाहिए | कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का आरोप है कि पटवारी शैलेंद्र शर्मा नेताओं के दबाव में काम करते हैं |
गलत जानकारी देने का आरोप लगाया
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े बुधवार को बसई गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं | ग्रामीणों ने पटवारी शैलेंद्र शर्मा पर आरोप लगाया कि वह नेताओं के दबाव में काम करता है और जनहित से अधिक रसूखदारों के पक्ष में कार्य करता है
जब पटवारी ने सार्वजनिक नाली को लेकर कलेक्टर को गलत जानकारी दी और स्थिति को छिपाने की कोशिश की, तो स्वप्निल वानखड़े का गुस्सा बढ़ गया | उन्होंने सीधी बात कहते हुए मौके पर ही पटवारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया |
तहसीलदार को चेतावनी दी- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कलेक्टर ने केवल पटवारी को ही नहीं, तहसीलदार को भी चेतावनी दी कि नाली की
समस्या का आज ही समाधान निकाल लिया जाए | अगर सही समय पर काम नहीं किया गया तो तहसीलदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी | इससे साफ संदेश गया कि प्रशासन अब कार्यों में ढील नहीं देगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव