उज्जैन: महाकाल मंदिर में कैशलेस दान की सुविधा, QR कोड से कर रहे श्रद्धालु सहयोग
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालु अब बड़ी संख्या में कैशलेस माध्यम से दान कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने दान काउंटरों और मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में QR कोड लगाए हैं, जिनके जरिए भक्त कहीं से भी आसानी से दान कर सकते हैं. इस पहल से दान प्रक्रिया न केवल सरल हुई है, बल्कि समय की भी बचत हो रही है |
भक्तों को कैशलेस सुविधाएं उपलब्ध कराना समिति का उद्देश्य
मंदिर समिति का उद्देश्य महाकाल दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को अधिकतम कैशलेस सुविधाएं उपलब्ध कराना है. भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग और शीघ्र दर्शन टिकट की व्यवस्था पहले से ही ई-वॉलेट के माध्यम से की जा रही है | इसके साथ ही लड्डू प्रसाद काउंटर, महाकालेश्वर और हरसिद्धि धर्मशाला, अन्नक्षेत्र और दान काउंटरों पर भी कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है. मंदिर परिसर में लगाए गए QR कोड के जरिए देश के किसी भी कोने से आए श्रद्धालु बिना कतार में लगे दान कर पा रहे हैं |
कैसलेस सुविधा के साथ नकद भुगतान की भी व्यवस्था
हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर में नकद भुगतान की व्यवस्था भी जारी रखी गई है. कई बार नेटवर्क या तकनीकी कारणों से डिजिटल भुगतान में परेशानी आ सकती है, ऐसे में लड्डू प्रसाद काउंटरों पर नकद और कैशलेस दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे, ताकि दर्शन और व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो |


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव