इकाना में T20 रद्द होने पर अखिलेश यादव का तंज, बोले– मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं
लखनऊ | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कल बुधवार को खराब विजिबिलिटी की वजह से रद्द करना पड़ गया. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका | मौसम की वजह से मैच रद्द होने पर लोग बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं |
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने के बाद इकाना स्टेडियम के अंदर की 2 फोटो शेयर करते हुए कहा, “दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है. इसीलिए यहां पर आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है. और इसकी बड़ी वजह कोहरा या फ़ॉग नहीं, स्मॉग है |
BJP वाले न इंसान के सगे और न पर्यावरण के
उन्होंने आगे कहा, “हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार वहां भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है. भाजपाई न इंसान के सगे हैं और न ही पर्यावरण के.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं |
इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी इसकी आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “क्रिकेट फैंस लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने का बेकार में इंतजार कर रहे थे, लेकिन ज्यादातर उत्तर भारतीय शहरों में फैले घने स्मॉग और 411 के AQI की वजह से, विज़िबिलिटी इतनी खराब हो गई कि क्रिकेट मैच नहीं हो सकता. इन लोगों को मैच तिरुवनंतपुरम में कराना चाहिए था, जहां अभी भी AQI करीब 68 है |
सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में पड़ता है कोहरा
हालांकि सर्दियों के महीनों में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में होते हैं और यहां की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, ऐसे में यहां पर क्रिकेट मुकाबले का आयोजना करना समझ से परे हैं और इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं |
इससे पहले भारत के दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ फुल क्रिकेट सीरीज के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची और रायपुर के अलावा विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता को मैदान स्थल के तौर पर चुना गया था |
दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आधिकारिक तौर पर घने कोहरे की वजह से एक भी गेंद फेंके बगैर ही रद्द कर दिया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रदूषण और कोहरे की एक मोटी परत ने इकाना स्टेडियम को चारों ओर से घेर लिया था जिससे विजिविलिटी बहुत कम हो गई थी और मैच रद्द करना पड़ा |


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर