सागर में उतरेगा 70 सीटर विमान, रनवे होगा दोगुना, 400 करोड़ की आएगी लागत
सागर: शहर के विकास में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. अब ढाना हवाई पट्टी पर जल्द ही 70 सीटर प्लेन उतरना शुरू हो सकता है. इसके लिए ढाना हवाई पट्टी के रनवे को दोगुना किया जाएगा. विशेषज्ञों ने ढाना हवाई पट्टी का दौरा कर 70 सीटर विमान उतारने के लिए 400 करोड़ रूपए की लागत की बात कही है. हवाई पट्टी विस्तार के लिए लगभग 1800 मीटर का रनवे तैयार किया जाएगा.
विशेषज्ञों ने ली हवाई पट्टी की जानकारी
ढाना हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए विमानन विभाग के विशेषज्ञों की बैठक की गई. बैठक में अलग-अलग विभागों से सुझाव लिए गए. साथ ही ढाना हवाई पट्टी पर पहुंचकर सूक्ष्मता के साथ अध्ययन कर भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली. अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि "विमानन विभाग द्वारा चाही गई सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इस प्रकार की बैठक भी लगातार आयोजित की जाती रहेगी."
रनवे दोगुना होगा, उतरेगा 70 सीटर प्लेन
विमानन विशेषज्ञ मनीष सिन्हा ने बताया कि "सागर में हवाई पट्टी विस्तार के साथ हवाई सेवाओं की अच्छी संभावनाएं देखने में आ रही हैं. ढाना हवाई पट्टी विस्तार के लिए लगभग 1800 मीटर का रनवे तैयार किया जाएगा, जो अभी 992 मीटर का है. इसे डबल किया जाएगा. 1800 मीटर रनवे तैयार होने के बाद ढाना हवाई पट्टी पर 70 सीटर प्लेन की लैंडिंग हो सकेगी और सागर सहित अन्य जगहों के व्यक्ति हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे. हवाई सेवा विस्तार के लिए प्रमुख रूप से ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाओं की तलाश की जाती है. आज की बैठक में ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाओं को देखा गया."
क्यों है ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाएं
मनीष सिन्हा ने बताया कि "विमानन विभाग को तैयारी और हवाई सेवा की संभावनाओं का ड्राफ्ट तैयार कर पेश किया जाएगा. इसके बाद एयर सर्वे का काम शुरू होगा. सागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव का आयोजन किया था. जिसमें 23,000 करोड़ रुपए के एमओयू हुए थे. जिसमें आईटी पार्क, डाटा सेंटर पार्क, औद्योगिक इकाइयों ने उद्योग लगाने के लिए सहमति जताई थी. यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नौरादेही टाइगर रिजर्व, संत रविदास संग्रहालय, बीना रिफाइनरी, जेपी पावर प्लांट के अलावा निजी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. जिससे हवाई सेवा की अपार संभावनाएं विकसित हुई हैं."
400 करोड़ की आएगी लागत
विमानन विशेषज्ञ मनीष सिन्हा ने बताया कि "1800 मीटर हवाई अड्डा टर्मिनल एयरपोर्ट तैयार करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की लागत आएगी, तब जाकर यहां 70 सीटर विमान की आवाजाही शुरू हो पाएगी. विस्तार की अनुमति मिलते ही जिला प्रशासन भू अर्जन का काम शुरू करेगा. तब दूसरे काम शुरू हो सकेंगे."
बुधवार को आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत के साथ विमानन विशेषज्ञ मनीष सिन्हा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा बीपीसीएल, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, रेलवे, बस एसोसिएशन, डॉ. हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, लोक निर्माण विभाग, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, ट्रक एसोसिएशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी और उद्योगपति मौजूद थे.


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर