जबलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, बॉयफ्रेंड ने रची खौफनाक साजिश
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में प्रेम प्रसंग (Love affair) के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना अधारताल थाना क्षेत्र के पन्नी मोहल्ला की है। इलाके में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड से हरिलाल यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मझौली का रहने वाला था।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
एएसपी सूर्यकान्त शर्मा ने बताया कि राहुल झरिया नाम का युवक किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध में था, जब राहुल के द्वारा युवती को फोन किया गया तो उसने कॉल रिसीव नहीं करके उसे अनदेखा कर दिया। इससे राहुल का शक गहरा गया उसने बात नहीं करने के कारण का पता लगाया, जिसमें हरिलाल यादव नाम के युवक के बात करने के कारण युवती उसका फोन नहीं उठाती है। जिसके बाद प्लानिंग करके राहुल ने हरिलाल को फोन कर मंझौली से बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में मुख्य आरोपी राहुल झारिया को पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज कर दी गई है।


खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम