चौंकाने वाला फैसला! IPL 2026 Auction लिस्ट में नहीं दिखा 92 करोड़ कमाने वाला दिग्गज
आईपीएल 2026 | आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है. इसके लिए 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. मगर हैरानी की बात ये है कि उन रजिस्टर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जिसने IPL से 92 करोड़ रुपये की कमाई की है. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की, जिन्होंने IPL 2026 से दूर रहने के अपने फैसले से सबको चौंका दिया है. उनके दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग से दूर रहने का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया |
पंजाब किंग्स के लिए खेला था पिछला सीजन
IPL 2025 में ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले पंजाब फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को रिलीज कर दिया था. मैक्सवेल के रिलीज होने के बाद कई फ्रेंचाइजियों की निगाहें उन पर जमी थी. मगर खुद को ऑक्शन के लिए रजिस्टर ना कराकर मैक्सवेल ने साफ कर दिया कि वो IPL 2026 में नहीं खेलने वाले |
मैक्सवेल के फैसले की वजह क्या है?
मैक्सवेल के आईपीएल 2026 के लिए अपना नाम रजिस्टर ना कराने के फैसले के पीछे की वजह क्या है, उस बारे में अब तक खुलासा नहीं हो सका है. इंजरी से वो हाल ही में उबरे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. ऐसे में ये कहना कि इंजरी के चलते उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में नहीं डाला, सही नहीं होगा. ऐसे में मैक्सवेल के फैसले के पीछे की असली वजह को लेकर थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा |
आईपीएल से ऐसे कमाए लगभग 92 करोड़
मैक्सवेल ने आईपीएल में 4 टीमों से कुल 13 सीजन खेले हैं. उन्होंने 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने लगभग 92 करोड़ रुपये आईपीएल से कमाए हैं. मैक्सवेल को सबसे ज्यादा सैलरी 14.25 करोड़ IPL 2021 में मिले थे, जब उन्हें RCB ने खरीदा था. मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा IPL के 6 सीजन पंजाब किंग्स से खेले हैं |


नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें