रांची में क्रिकेट का 'महाकुंभ...कोहली-रोहित की एंट्री से JSCA स्टेडियम हिला...फैंस का जुनून हाई...जानिए मैच से जुड़ी हर अपडेट यहां
रांची: IND vs SA Ranchi ODI के लिए राजधानी रांची में क्रिकेट का माहौल गर्म है। 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले मंगलवार से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया। बुधवार को विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई भारतीय सितारे रांची पहुंचे, जिसके बाद फैंस का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।
सुबह से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटी रही। खिलाड़ियों के बाहर आते ही फैंस बैरिकेड्स पर चढ़कर वीडियो और फोटो लेने लगे। भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए जेएससीए के वाइस प्रेसिडेंट संजय पांडेय और सचिव सौरभ तिवारी मौजूद थे। विराट कोहली के एयरपोर्ट से निकलते ही सुरक्षा बढ़ाई गई और पूरी टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी रांची पहुंच चुके हैं। क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू और ओटनील ब्रीट्जके, रूबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायन, नैंड्रे बर्गर और बेंडन क्लेनहंस के आगमन पर भी रेडिसन ब्लू होटल के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। कई युवा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। पुलिस और होटल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।


प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें