रानी चटर्जी का नया लुक वायरल! सिंदूर और मंगलसूत्र ने बढ़ाई शादी की चर्चा, जानिए सच्चाई
भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जब रानी चटर्जी इंटरनेट पर अपनी पिक्स या वीडियोज शेयर ना करती हों। कुछ देर पहले ही रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने कई खूबसूरत पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को देखकर फैन्स के मन में एक सवाल खड़ा हो गया है। इन फोटोज में रानी चटर्जी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है। फोटो देखकर कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रानी चटर्जी ने कहीं गुपचुप शादी तो नहीं कर ली है। तो चलिए जानते हैं असली सच्चाई क्या है।
क्या सच में रानी चटर्जी ने रचाई शादी?
रानी चटर्जी इन सभी फोटो में सोलह श्रृंगार किए नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी लाल रंग की साड़ी कैरी कर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान फैन्स ने उनकी मांग में सिंदूर, हाथों में हरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र नोटिस किया। दरअसल कईयों को लगने लगा था कि रानी चटर्जी ने शादी कर ली है लेकिन यह सच नहीं है। यह सभी पिक्स रानी चटर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट से शेयर की हैं। उनका यह लुक उसी फिल्म से है, जो फैन्स की खूब पसंद आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी के पास इस समय आने वाले प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। रानी चटर्जी इन दिनों एक साथ 'ए बैड मैन बाबू', 'परिवार के बाबू', 'भाभी मां', 'नाचे दूल्हा गली गली', 'मेरा पति मेरा देवता है', 'दीदी नंबर 1', 'सास बहू चली स्वर्ग लोक', 'चुगलखोर बहुरिया' और 'ऊपर वाली और बिहार वाली' जैसी कई फिल्मों पर काम कर रही हैं।


UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो