अयोध्या में पीएम मोदी का तीन घंटे का विशेष प्रवास, राम जन्मभूमि परिसर के सातों मंदिरों पर फहराएंगे ध्वज
अयोध्या: राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वे मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं के दर्शन करेंगे।
मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब मंदिर परिसर में सुंदरीकरण, प्लांटेशन और आर्किटेक्चरल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पूरा क्षेत्र आध्यात्मिकता और भव्यता का संगम बने। मिश्र ने जानकारी दी कि संग्रहालय के निर्माण और तकनीकी विकास का जिम्मा आईआईटी, चेन्नई की सहयोगी संस्था ‘परिवर्तन’ को दिया गया है।
लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एग्रीमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है ताकि किसी भी तकनीकी बाधा से बचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मभूमि परिसर के सातों मंदिरों के शिखर पर ध्वज फहराएंगे।
ध्वज नायलॉन पैराशूट कपड़े से तैयार किए गए हैं, जिन पर केसरिया रंग की पृष्ठभूमि में ‘ॐ’ का प्रतीक अंकित रहेगा। यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे का होगा, जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। श्रद्धालुओं का आगमन केवल आमंत्रण के आधार पर होगा, जबकि आम जनता के लिए दर्शन अगले दिन से शुरू होंगे।


15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्कूल में गोलीबारी से दहशत, पूर्व छात्र ने बरसाईं गोलियां