लखनऊ में फ्रॉड बहू का कारनामा, दिव्यांग पति से की शादी और खाते से 1 करोड़ उड़ाकर फरार
लखनऊ: एक दिव्यांग युवक से शादी कर युवती ने एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि शादी के बाद युवती ने सास के बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कराए, विरोध करने पर मरपीट की और मौका पाकर पुश्तैनी जेवर व अन्य सामान लेकर गायब हो गई। बुजुर्ग सास की शिकायत पर बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीबीडी इलाके में अयोध्या रोड स्थित रॉयल एन्क्लेव में मधु जैन (74) परिवारीजनें के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिव्यांग बेटे अमित कुमार (44) को एक युवती ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। परिवारीजनों की सहमति से छह महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद युवती ने परिवार की वित्तीय जानकारी हासिल की। मौका पाकर सास के एक्सिस बैंक के खाते से करीब एक करोड़ रुपये पति को बहला-फुसला कर ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मधु जैन को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इस बात का विरोध किया।
बहू ने सास को दी धमकी
आरोप है कि बहू ने मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पुश्तैनी जेवर, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर घर छोड़ कर चली गई। पीड़ित मधु जैन ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद साइबर सेल ने आरोपित युवती के बैंक खातों में गए करीब 52 लाख रुपये होल्ड करा दिए।
पीड़ित मधु जैन का आरोप है कि रुपये होल्ड कराए जाने के बाद से आरोपित युवती लगातार फोन और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रही है। पीड़िता की तहरीर पर बीबीडी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


भोपाल जिले को मिली नई प्रशासनिक दिशा, प्रियंक मिश्रा ने संभाली कमान
चुनावी मैदान में टेक्नोलॉजी का नया प्रयोग: एआई अवतार के जरिए प्रचार कर रहे विजय
मजबूरी की इंतहा: बहन की चिता बाथरूम में जलाई, सिस्टम पर उठे सवाल
दाऊद इब्राहिम गैंग की रणनीति में बड़ा बदलाव, 4 राज्यों में फैलाया नकली नोट का नेटवर्क
अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों में जोश
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: भेदभाव को बताया अन्याय का रूप, कर्मचारी को मिला न्याय
QCO टेस्टिंग के महंगे खर्च से MSME परेशान, GTRI ने उठाई आवाज
कर्ज संकट गहराया: यूएई की पाकिस्तान से 3 अरब डॉलर लौटाने की सख्त अपील
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफर, जानें नया रूट और खासियतें
थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप