कोलकाता: बीएसएफ और आरपीएफ ने 30 लाख के सोने के साथ तस्कर पकड़ा
कोलकाता के पास, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एक तस्कर को 30 लाख रुपए मूल्य के सोने के साथ गिरफ्तार किया। 194 बटालियन के बीएसएफ जवानों को खुफिया सूचना मिली थी कि सोने की तस्करी की योजना बनाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीम ने बंकिम नगर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया।
शाम करीब 3.10 बजे, खुफिया रिपोर्ट में बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक भारतीय नागरिक स्टेशन पहुंचा। जैसे ही वह बाइक पार्किंग से प्लेटफॉर्म की ओर गया और लौट कर आया, जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 251.7 ग्राम सोना और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए। सोने की कीमत लगभग 30,32,985 रुपए आंकी गई।
पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दोपहर में फोन आया था और उसे बताया गया कि स्टेशन पर एक पैकेट मिलेगा। उसने यह सोना दो स्थानीय सुनारों को देना था और बदले में कैश लेना था। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है, जबकि उसके मोबाइल डेटा से रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
बीएसएफ अधिकारी ने जवानों की तत्परता और आरपीएफ के साथ सहयोग की सराहना की। उन्होंने बॉर्डर इलाके के लोगों से अपील की कि वे स्मगलिंग से जुड़ी जानकारी ‘सीमा साथी’ हेल्पलाइन 14419 या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर साझा करें। भरोसेमंद सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।


UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो