गरियाबंद में बड़ा नक्सल सरेंडर, कमांडर सहित 7 हथियारबंद नक्सली मुख्यधारा में लौटे
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। उदंती एरिया कमेटी के कमांडर सुनील के नेतृत्व में 7 हथियारबंद नक्सली जंगल से बाहर निकलकर मुख्यधारा में लौटे। इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज़ पर भरोसा जताया और इसे अपने आत्मसमर्पण का माध्यम बनाया।
विस्तार न्यूज़ की टीम के साथ नक्सलियों ने करीब आधे घंटे तक चर्चा की। टीम ने सरेंडर के दौरान नक्सलियों को सुरक्षित मुख्यमार्ग तक पहुँचाया। आत्मसमर्पण में शामिल थे कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इनके साथ कमेटी के सदस्य लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश (5-5 लाख रुपए का इनाम) और 1 लाख रुपए के इनामी कांति भी शामिल थे। इनके पास 1 एसएलआर, 3 इंसास राइफल और एक सिंगल शॉट हथियार था।
उदंती एरिया कमेटी सचिव सुनील ने पहले ही नक्सलियों से अपील की थी कि वे मुख्यधारा में लौटें। अब उनके नेतृत्व में नक्सली अपने हथियारों के साथ सुरक्षित रूप से बाहर आए हैं। इस कदम से नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में गति आई है और सुरक्षा बलों के लिए भी राहत की खबर है।
सरेंडर के दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने नक्सलियों को भरोसा दिलाया कि उनका आत्मसमर्पण पूरी तरह सुरक्षित होगा। इस घटना ने गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा असर डाला है और मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।


UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो