सप्ताह की शुरुआत पर बाजार में झटका, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में भारी गिरावट
व्यापार: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 631.93 अंक गिरकर 82,679.08 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 184.55 अंक गिरकर 25,325.15 अंक पर आ गया। प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने व विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय पूंजी बाजार से धन निकासी जारी रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे गिरकर 88.66 प्रति डॉलर पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति सबसे ज्यादा गिरावट में रहीं। वहीं आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और पावर ग्रिड लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक में भारी गिरावट दर्ज की गई। शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए।
विदेशी और घरेलू निवेशकों की गतिविधियों ने डाला असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि वर्तमान बाजार प्रवृत्ति की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि एफआईआई की बिकवाली की तुलना में डीआईआई द्वारा कहीं अधिक खरीदारी (कल 5,283 करोड़ रुपये की डीआईआई खरीदारी बनाम 3,263 करोड़ रुपये की एफआईआई बिकवाली) के बावजूद, बाजार में गिरावट जारी है। एफआईआई द्वारा भारी शॉर्टिंग, बाजार में डीआईआई और निवेशकों की खरीदारी पर भारी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत में लगातार बिकवाली और सस्ते बाजारों में पैसा लगाने की एफआईआई रणनीति की सफलता ने उन्हें इस रणनीति को जारी रखने और बाजार में शॉर्टिंग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। शॉर्ट कवरिंग से रुझान उलट सकता है, लेकिन इसके लिए कोई तत्काल ट्रिगर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन बाजारों में आश्चर्यचकित करने की अद्भुत क्षमता होती है।"
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 63.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 63.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,263.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,283.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 148.14 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 83,311.01 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 87.95 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 25,509.70 पर बंद हुआ।


प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं