फैंस हुए रश्मिका के दीवाने, लेकिन फिल्म की धीमी कहानी से जताई नाराज़गी
मुंबई: फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ लव स्टोरी फिल्म जरूर है लेकिन इसमें एक रिश्ते की कई परतों को खोला गया है। फिल्म में लीड रोल में धीक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म काे लेकर एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। हां, फैंस जरूर रश्मिका मंदाना की एक्टिंग से इंप्रेस नजर आए।
फैंस को भा गई रश्मिका की एक्टिंग
फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ की कहानी से ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को लेकर हो रही है। फिल्म में वह एक ऐसी गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं जो अपने रिश्ते को लेकर डाउट में है। अपने किरदार को रश्मिका अच्छे से निभाने में कामयाब रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म गर्लफ्रेंड डिसेंट लव स्टोरी है। लेकिन रश्मिका की एक्टिंग अच्छी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक अच्छी रोमांटिक ड्रामा, जिसे समझदारी से कहा गया। लेकिन फिल्म के स्लो पेस ने निराश किया।'
डायरेक्टर के एफर्ट को सराहा
डायरेक्टर राहुल रविंद्रन के डायरेक्शन को कई सिनेमा लवर से सराहा है। एक यूजर लिखता है, 'हीरो दीक्षित और रश्मिका की एक्टिंग शानदार है। खासकर फिल्म में रश्मिका की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग बेहतरीन थी। निर्देशन अच्छा है और कुछ सीन्स बहुत इमोशनल थे।' कई यूजर्स ने फिल्म 'गर्लफ्रेंड' को हार्ड हीटिंग ड्रामा बताया। इस तरह देखा जाए तो फिल्म काे लेकर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं।


पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर