बाजार में मंदी का दौर खत्म! सेंसेक्स जून तक पहुंच सकता है 1 लाख के स्तर पर
व्यापार: भारतीय शेयर बाजार में हाल की गिरावट का दौर अब समाप्त हो गया है। वे कारक, जिनकी वजह से भारत अन्य उभरते बाजारों की तुलना में पिछड़ रहा था, अब बदल रहे हैं और बाजार में सुधार के संकेत नजर आने लगे हैं। मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों का मानना है कि बाजार अब तेजी की ओर बढ़ रहा है और सेंसेक्स जून, 2026 तक एक लाख का स्तर छू सकता है। वर्तमान आधार पर यह 19 फीसदी अधिक है।
इसलिए आएगी तेजी
मॉर्गन स्टैनली का निष्कर्ष है कि आर्थिक वृद्धि का चक्र अब तेज होने वाला है। इसे सरकार व आरबीआई की नीतियों से समर्थन मिल रहा है। उच्च विकास, कम अस्थिरता और कम ब्याज दरों के माहौल में निवेशक धीरे-धीरे इक्विटी की ओर बढ़ेंगे। इससे बाजार में प्राइस-अर्निंग्स अनुपात बढ़ सकता है और घरेलू निवेशक अधिक पैसा लगाएंगे।
10 कंपनियों में निवेश की सलाह
मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, वरुण बेवरेजेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और कॉफोर्ज। ये मजबूत प्रदर्शन और अच्छे ग्रोथ संभावनाओं वाली कंपनियां मानी जाती हैं।
तीन संभावित नजरिया
- 30% तक उछल सकता है सेंसेक्स बहुत ज्यादा तेजी के दौर में
- 89000 तक जा सकता है स्थिरता के आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर
- 16% का घाटा दे सकता है गिरावट के दौर में गिरकर 70,000 तक पहुंचने का अनुमान
ये जानना भी अहम
सेंसेक्स मंगलवार को इस साल 6% रिटर्न 83,459 पर बंद हुआ था
एक जनवरी को 78,507 के स्तर पर बंद हुआ था
इस तरह निवेशकों को इस साल 6 फीसदी का रिटर्न मिला


नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें