दिवाली के दिन करें वास्तु के ये उपाय, दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, नहीं होगी पूरे साल धन-धान्य की कमी!
दीपावली के दिन लोग अपने-अपने घरों में दिया जलाकर और पटाखे फोड़कर इस उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. इस साल दीपावली का त्योहार हर साल की तरह कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाएगा. दीपावली के दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है. प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में की गई यह पूजा घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव लाती है.
इसके साथ ही अगर वास्तु के अनुसार उपाय कर लें, तो मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में होगा और कभी भी पैसे की तंगी नहीं होगी. इस दिन क्या उपाय करना चाहिए, जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से.
इस दिन पूजा से आती है सुख-समृद्धि
दीपावली का त्योहार भगवान राम और लक्ष्मण के 14 वर्ष वनवास की समाप्ति के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना की जाती है. इससे घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है.
कब है दीपावली
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 44 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर होगा. ऐसे में 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी.
मां लक्ष्मी का हो आगमन, करें ये वास्तु उपाय
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि दीपावली के दिन घर में वास्तु नियमों का ख्याल जरूर रखें.
साफ-सुथरा रखें घर को – सबसे पहले घर को एकदम साफ-सुथरा रखें. जितनी भी गंदगी है, उसे घर से निकाल दें. साथ ही जो भी टूटी-फूटी चीज है, उसे भी घर से बाहर कर दें. इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा.
घर के मुख्य द्वार पर बनाएं मां लक्ष्मी का पदचिन्ह – फिर दिन में ही घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह अंदर की ओर लगाएं. यह बेहद शुभ होता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है.
घर में गंगाजल का छिड़काव करें – गंगाजल में रोली, चंदन, कुमकुम मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें. इससे घर पूरी तरह शुद्ध हो जाएगा. नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और मां लक्ष्मी का वास घर में होगा.


चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?