भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले चोटों का झटका, टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी आए अपडेट में
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. 28 सितंबर को होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया को इंजरी ने धर दबोचा है. भारत के कई खिलाड़ियों को हल्की-फुल्की इंजरी की खबर है, जिनमें अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का नाम है. इन तीनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी, जिस बारे में जानकारी पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी. फिर उस पर एक बड़ा अपडेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने दिया.
टीम इंडिया के किन-किन खिलाड़ियों को लगी चोट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या श्रीलंका की पारी का पहला ओवर डालने के बाद ही मैदान के बाहर चले गए थे. अभिषेक शर्मा को हाथ में दर्द की शिकायत हुई और उन्होंने भी मैच श्रीलंकाई पारी के बीच में ही मैदान छोड़ दिया. वहीं तिलक वर्मा के हैमस्ट्रिंग खींचने की खबर है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर मैच के बाद अपडेट दी.
इंजरी पर सूर्यकुमार यादव की अपडेट
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका से मैच के बाद बताया कि उनके कई खिलाड़ियों को मैच के दौरान क्रैम्प्स आए हैं. लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले जो एक दिन है, उसमें वो पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे. और, पूरी तरह से फिट होकर फाइनल में उतरेंगे.
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने क्या अपडेट दी?
भारत-श्रीलंका मैच के बाद जब भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनसे भी इन खिलाड़ियों की चोट पर सवाल हुआ. मॉर्केल के मुताबिक इन खिलाड़ियों को क्रैम्प्स आए हैं, जिससे अभिषेक शर्मा उबर भी चुके हैं. वहीं हार्दिक पंड्या मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उनके भी फाइनल से पहले ठीक होने के पूरे आसार हैं. तिलक वर्मा की इंजरी के बारे में हालांकि मॉर्केल ने कुछ अपडेट नहीं दिया.
घबराने वाली बात नहीं
साफ है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में चोटें जरूर आई हैं, पर उससे घबराने वाली बात नहीं हैं. क्योंकि, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले उन सभी खिलाड़ियों के फिट होने के पूरे चांस हैं.


‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद