स्थानीय प्रशासन और बचाव दल के हाथ-पांव फूले, ट्रैक्टर समेत युवकों को निकालने के लिए चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
आगर मालवा: जिले के बड़ौद तहसील के अंतिम छोर के ग्राम सुहागढ़ी के समीप लगी चाचनी (राजस्थान) की नदी में दो लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। मामले की जानकारी लगने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रेत निकालने नदी में गए थे दोनों
जानकारी अनुसार श्रीपाल सिंह और कालु सिंह नदी से रेत निकाल रहे थे। तभी नदी में पानी का जल स्तर बढ़ गया। जिस पर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नदी में फंस गए। सूचना आगर मालवा जिले के बड़ौद थाना पुलिस को लगी तो मौके पर थाना प्रभारी केके तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू कियए।
टापू पर लिया शरण
दरअसल, नदी के बीच एक टापू है, जहां पर दोनों सुरक्षित हैं। होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम भी जिला मुख्यालय आगर मालवा से मौके के लिए रवाना हुई है। थाना प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण सुरक्षित है और नदी में पानी का स्तर भी कम हो रहा है। रेस्क्यू टीम के आते ही दोनों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
घटनास्थल पर तहसीलदार भंवरसिंह चौहान भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि नदी में पेड़ के पास दो युवक फंसे हुए है। पास में ट्रैक्टर भी खड़ा हुआ है।
अधिकारियों ने आमजन से वर्षाकाल में जल स्त्रोतों में सावधानी पूर्वक जाने की अपील की है। कहा है कि कई बार अन्य क्षेत्रों में वर्षा होने से अचानक जल स्त्रोतों में पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए वर्षाकाल में विशेष सावधानी रखें। इधर, रात नौ बजे तक युवकों को नदी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी था। अधिकारियों का कहना है कि युवकों को कुछ ही समय में नदी से बाहर निकाल लिया जाएगा। वर्षकाल को देखते हुए होमगार्ड विभाग की टीम को अलर्ट पर भी रखा गया है।


प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं