एक पेड़ माँ के नाम’—भेजरीपदर में हरियाली की नई शुरुआत
हर शिक्षक ने लिया एक पौधे की देखरेख का संकल्प, बच्चों में बढ़ाई पर्यावरण जागरूकता
जगदलपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेजरीपदर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। ‘माँ के नाम पर एक पेड़’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में सीता अशोक, फेमलिया, पाम सहित फलदार व छायादार प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विशेष बात यह रही कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका ने एक पौधा गोद लेकर उसकी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी ली।
ग्राम पंचायत भेजरीपदर के सरपंच पीलू राम वेको ने विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवॉल ऊँचा करने और पानी की टंकी लगाने की जिम्मेदारी ली, जिसे शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, वन विभाग की जमीन पर खेल मैदान विकसित करने की मांग को लेकर प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जिला वन परिक्षेत्र अधिकारी को मांगपत्र सौंपा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. गंगाराम कश्यप ने बताया कि इन पौधों को स्थानीय नर्सरी से करीब ₹7,000 की लागत से खरीदा गया। कार्यक्रम में सीएससी संचालक ललित कुमार नेताम, शिक्षक जयराम मौर्य, सतीश कोठारी, इच्छाबती कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, उमावती मौर्य, चित्रलेखा नेताम, जितेंद्र कांगे, बलदेव यादव, जयमन व रिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम एवं खंड स्रोत समन्वयक अजय शर्मा ने भी पौधारोपण में भाग लिया और पौधों की नियमित निगरानी व शिक्षकों को मार्गदर्शन देने की बात कही।


प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’