यूपी में नौ माह में पूरा होगा 224 सेतुओं का निर्माण
नागरिकों की सुविधा व बेहतर कनेक्टिविटी के लिए राज्य के 10 मंडलों में निर्मित किए जा रहे 224 सेतुओं का निर्माण नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग ने 116 नदी सेतु, 96 रेल ओवर ब्रिज, 12 फ्लाईओवर समेत 13 अन्य कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का खाका तैयार कर लिया है। 16,967 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है।
सेतु निगम द्वारा आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी में निर्मित किए जा रहे सेतुओं में से 61 का निर्माण 75 से 99 प्रतिशत तक पूरा किया चुका है, जबकि 93 सेतुओं का निर्माण धीमी रफ्तार से चल रहा है।
इनमें 60 सेतुओं का 51 से 75 प्रतिशत तथा 33 सेतुओं का 26 से 50 प्रतिशत तक ही निर्माण किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के अनुसार, प्रदेश में सेतु निर्माण के जिन कार्यों को पूरा करने के लिए वरीयता के आधार पर काम हो रहा है, उसमें 116 नदी सेतु प्रमुख हैं।
इसी प्रकार 1540 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे 12 फ्लाइओवर के निर्माण भी निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा लखनऊ मंडल में 47, गाजियाबाद में 38, कानपुर व अयोध्या में 26-26, गोरखपुर में 24, आगरा में 23, वाराणसी में 22, बरेली में 13, प्रयागराज में 10 व आजमगढ़ में आठ परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।


मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट