सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर से सुबह 05:40 बजे होगी रवाना
। 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
वापसी में पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संशोधित समय सारिणी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक 384 किमी की दूरी 07:05 घंटे में पूरी करेगी। सात घंटे में पाटलिपुत्र से गोरखपुर वापस आ जाएगी।
आठ कोच वाली केसरिया रंग की वंदे भारत में एक एग्जीक्यूटिव और सात एसी चेयरकार लगेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 20 जून को इस ट्रेन का उद्घाटन होगा।
03210 नंबर की उद्घघाटन स्पेशल वंदे भारत पाटलिपुत्र से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए रात 09:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 22 जून से ट्रेन निर्धारित नंबर, मार्ग और ठहराव के अनुसार चलने लगेगी।
वंदे भारत की समय सारिणी और ठहराव
26502 नंबर की गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 05.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कप्तानगंज से 06:26 बजे, बगहा से 07:32 बजे, नरकटियागंज से 08:05 बजे, बेतिया से 08:37 बजे, सगौली से 08:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 09:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11.:42 बजे छूटकर दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर से शाम 04:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 05:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 06:25 बजे, सगौली से 06:45 बजे, बेतिया से 07:02 बजे, नरकटियागंज से 07:35 बजे, बगहा से 08:04 बजे तथा कप्तानगंज से 09:40 बजे छूटकर रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03210 नंबर की उद्घघाटन स्पेशल वंदे भारत पाटलिपुत्र से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए रात 09:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 22 जून से ट्रेन निर्धारित नंबर, मार्ग और ठहराव के अनुसार चलने लगेगी।


मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज