निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों के निजीकरण के मसौदे पर विद्युत नियामक आयोग एक दो दिनों में राज्य सरकार को अपनी सलाह दे सकता है।
निजीकरण के इस मसौदे को देश का कोई भी नियामक पास करने की सलाह नहीं दे सकता है. क्योंकि इसमें कई कमियां हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के हवाले से कहा है कि नियामक आयोग राज्य अथवा केंद्र सरकार के किसी फैसले मानने के लिए बाध्य नहीं हैं।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में एक वाद दायर किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग राज्य अथवा केंद्र सरकार के किसी निर्णय को मानने के लिए बाध्य नहीं है।
केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड बनाम झाबुआ पावर लि. के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है कि विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 108 के तहत राज्य विद्युत नियामक आयोग राज्य अथवा केंद्र सरकार के निर्देशों को मानने के लिए बाध्य नहीं है।
प्रदेश सरकार का ऊर्जा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए इस मामले में आयोग से अभिमत मांगा है। यदि विद्युत नियामक आयोग निजीकरण के मसौदे पर कोई भी सलाह देता है तो यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत होगा। दायर वाद के साथ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की प्रति भी लगाई है।
उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि निजीकरण के मसौदे पर अभिमत दिए जाने के लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग पर पावर कारपोरेशन प्रबंधन और निजी घरानों का दबाव है।
संघर्ष समिति ने नियामक आयोग पर बनाए जा रहे दबाव के विरोध में गुरुवार को आयोग के मुख्यद्वार पर मौन प्रदर्शन किया।


मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज