25 करोड़ रुपये में मुंबई में टेस्ला का नया सर्विस सेंटर! लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में लीज डील हुई पक्की
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री लेने में जुटी है. फिलहाल, कंपनी ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सर्विस सेंटर बनाने के लिए लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में 24,565 वर्ग फीट जमीन को पांच साल की लीज पर लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में टेस्ला का यह अहम कदम है. इस जमीन का इस्तेमाल टेस्ला सर्विस सेंटर बनाने के लिए कर रही है. मुंबइ के कुर्ला वेस्ट स्थित लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क से पहले टेस्ला मुंबई में दो और जगहों पर जमीन लीज पर ले चुकी है.
कितना होगा किराया?
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और लोढ़ा डेवलपर्स के बीच पांच साल की लीज पर हस्ताक्षर किए गए और 16 मई को इसे रजिस्टर किया गया है. रियल एस्टेट डाटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की तरफ से उपलब्ध कराए गए डाटा के मुताबिक टेस्ला इस जमीन के लिए 37.53 लाख का शुरुआती मासिक किराया देगी, इस तरह पांच साल में कुल 24 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा.
किस काम आएगी जमीन?
रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से बताया गया है कि लीज पर ली गई जगह का इस्तेमाल टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सर्विस सेंटर के तौर पर किया जा सकता है. कंपनी भविष्य में इसका विस्तार भी कर सकती है. यह सौदा इस साल मुंबई में टेस्ला की तीसरी लीज है. इससे पहले टेस्ला ने कुर्ला में एक को-वर्किंग सेंटर में 30 सीटों वाले कार्यालय के अलावा, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मेकर मैक्सिटी कॉम्प्लेक्स में भी 881 रुपये प्रति वर्ग फीट की रिकॉर्ड रेट पर जगह लीज पर ली है.
कितना बढ़ा है लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क?
लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क 4,00,000 वर्ग फीट का इन सिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर है] जो ई-कॉमर्स, क्विक-कॉमर्स और क्लाउड किचन फर्मों की लास्ट माइल डिलीवरी की जरूरतों को पूरा करता है. मुंबई के अलावा टेस्ला ने पिछले साल पुणे में 5,850 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस लीज पर लिया था और हाल ही में दिल्ली में भी एक शोरूम स्पेस लीज पर लिया है.


चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?