RCB ने रचा इतिहास: पहली बार जीता IPL खिताब, फाइनल में इन 3 हीरो ने दिखाया जलवा
अहमदाबाद । आईपीएल के 18 वें सीजन में आखिरकार बेंगलुरु को खिताबी जीत मिल गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना पाई।
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब के बल्लेबाज लय में नहीं दिखाई दिए। नियमित अंतराल से पंजाब के विकेट गिरते रहे। प्रियांशु आर्य ने 24, प्रभासिमरन सिंह ने 26, जोश इंग्लिश ने 39 और मार्कस्टोनिस ने 6 रन का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से शशांक सिंह 30 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की सहायता से 61 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं पाए। पंजाब की टीम 6 रन से मैच हार गई। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और कुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। यश दयाल, जोश हेजलवुड और शेफर्ड को एक-एक विकेट मिले। कुणाल पांड्या ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4.25 के एवरेज से रन दिए।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। एक समय लग रहा था कि यह फाइटिंग स्कोर नहीं है। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंद में तीन चौके की सहायता से 43 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 26, लियांग लिविंगस्टोन ने 25, जितेश शर्मा ने 24 और मयंक अग्रवाल ने 24 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में शेफर्ड ने नौ गेंद में 17 रन की तेज पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल, विजय कुमार और अजमतुल्लाह ओमरज़ा को एक-एक विकेट मिले।


प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’