उपराष्ट्रपति धनखड़ का 5 जून से हिमाचल और चंडीगढ़ दौरा, शिक्षा और प्रशासनिक संस्थानों के साथ संवाद करेंगे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार 5 से 7 जून तक से चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के 3 दिन के दौरे पर रहेंगे. उपराष्ट्रपति के ऑफिस की ओर से आज मंगलवार को उनकी आगामी यात्रा को लेकर जानकारी दी गई. धनखड़ रविवार को पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ उत्तर प्रदेश के दौरे पर आगरा गए थे. चंडीगढ़ और हिमाचल दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ हिमाचल के सोलन में डॉ.वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों से संवाद भी करेंगे. इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसंबर, 1985 को बागवानी, वानिकी और संबद्ध विषयों के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के मकसद से की गई थी.
अहिल्याबाई की 300वें जयंती में शामिल हुए उपराष्ट्रपति
इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को उत्तर प्रदेश के आगरा के दौरे पर थे. वह यहां अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती सिर्फ एक तारीख या ऐतिहासिक घटना नहीं है. यह हम सभी के लिए एक जीवन दर्शन की तरह है. उस कठिन दौर में भी अहिल्याबाई महान भारत की महान परंपरा की प्रतिनिधि थीं जहां धर्म, संस्कृति और शासन एक ही धारा में प्रवाहित होते थे.
CM योगी को बताया आधुनिक काल के अहिल्याबाई
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना अहिल्याबाई होल्कर से करते हुए कहा कि अहिल्याबाई की सोच विधि की रचना की तरह सीएम आदित्यनाथ में आ गई है. आने वाली पीढ़ियां उनके कामों को ठीक उसी तरह याद करेंगी जैसे हम आज अहिल्याबाई के कामों की करते हैं. अहिल्याबाई और योगी आदित्यनाथ की तुलना करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई ने कई मंदिर बनवाए.
सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम और न जाने कितने मंदिर उनके हाथ से संजीवित हुए. इस मौके पर मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में भी कहना चाहूंगा जो काम अहिल्याबाई होल्कर ने किया, उसी तरह का काम यूपी के आज के मुख्यमंत्री ने किया और प्रदेश की काया पलट दी. काशी विश्वनाथ, अयोध्या और सभी जगह काफी काम हुआ. आने वाली पीढ़ियां मुख्यमंत्री के इस काम को वैसे ही याद करेंगी जैसे हम आज अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हैं.”


चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?