इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बरेली की विवाहिता घर छोड़ प्रेमी संग हुई रवाना
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया. प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने अपने पति और तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर सहारनपुर जिले के एक युवक से बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं और प्यार का रिश्ता बन गया. यह सिलसिला चोरी-छुपे चलता रहा और दोनों मिलने भी लगे. जब महिला के पति को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने पत्नी को रोकने की बहुत कोशिश की. बच्ची का हवाला दिया, घर की इज्जत की बात की, लेकिन महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई. वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही. मामला इतना बिगड़ा कि बात पुलिस थाने तक जा पहुंची.
थाने में घंटों पंचायत, लेकिन नहीं मानी महिला
हाफिजगंज थाने में महिला उसका पति और उसके घरवाले पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. कई घंटों तक समझाया गया कि बच्ची की खातिर रिश्ते को संभाल लें, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही. उसने लिखकर दे दिया कि वह अब अपने पति और बच्ची से कोई संबंध नहीं रखना चाहती है. पति ने जब देखा कि उसकी पत्नी अब साथ नहीं रहना चाहती, तो उसने भी हार मान ली. पति ने पुलिस के सामने कह दिया कि अगर वह जाना चाहती है तो उसे रोकना अब मुमकिन नहीं. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी को फोन कर थाने बुलाया.
प्रेमी आया थाने और महिला को साथ ले गया
पुलिस ने महिला और पति, दोनों की सहमति लेने के बाद प्रेमी को महिला के साथ जाने की इजाजत दे दी. प्रेमी थाने आया और महिला को अपने साथ सहारनपुर ले गया. इस पूरे मामले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. लोग हैरान हैं कि एक मां अपनी तीन साल की बच्ची को भी छोड़ सकती है. इस घटना ने फिर एक बार सोशल मीडिया के असर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती शादीशुदा जिंदगी और एक मासूम की परवरिश पर भारी पड़ गई.


नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें