अबराम खान का 12वां बर्थडे रहा शानदार, शाहरुख की गैरमौजूदगी में भी दिखा स्टारडम
Abram Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस बार अबराम का बर्थडे काफी प्राइवेट अंदाज में सेलिब्रेट किया गया. मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के आर्ट्स कैफे में यह छोटा लेकिन बेहद प्यारा जश्न आयोजित किया गया था. कम लोगों की मौजूदगी के बाद भी से सेलिब्रेशन का ग्रैंड और खूबसूरत रहा. इस पारिवारिक समारोह की एक झलक NMACC के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई, जिसमें अबराम के जन्मदिन की झलकियां नजर आईं. वीडियो में फैमिली के कई मेंबर्स नजर आ रहे हैं, सिर्फ इसमें शाहरुख खान मौजूद नहीं हैं.
शानदार रहा अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन
अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस इनसाइड वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'अबराम के जन्मदिन के जश्न के लिए सुहाना खान और परिवार के साथ गौरी खान का दोबारा स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. यह शाम मिठास, मुस्कान और पारिवारिक प्यार से भरी रही.' वीडियो में अबराम को अपनी बहन सुहाना खान के साथ मुस्कुराते हुए कार्यक्रम स्थल में एंट्री करते हुए दिखाया गया है. कुछ ही देर बाद उनकी मां गौरी खान को भी पार्टी में शामिल होते देखा गया. वीडियो में पिज्जा, मिठाइयां, अलग प्रकार की डिशेज और एक खूबसूरत चॉकलेट बर्थडे केक भी दिखाई दे रहे हैं.
नहीं मौजूद रहे ये दो फैमिली मेंबर
इस जश्न में गौरी की मां और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस मौके को और खास बना दिया. हालांकि वीडियो में शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान नजर नहीं आए, जिससे फैंस को थोड़ी हैरानी जरूर हुई. अबराम के जन्मदिन का यह छोटा सा समारोह भले ही निजी था, लेकिन इसमें प्यार, अपनापन और खुशियों की कोई कमी नहीं थी. शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराम. अबराम साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए जन्मे थे, अक्सर अपने पिता के साथ सार्वजनिक मौकों पर नजर आते हैं. खास तौर पर जब शाहरुख अपने मुंबई स्थित घर 'मन्नत' की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं, अबराम भी अक्सर उनके साथ दिखाई देते हैं.
इस प्रोजेक्ट में अबराम ने किया काम
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अबराम ने एक खास प्रोजेक्ट में भी हिस्सा लिया है. उन्होंने डिज़्नी की आने वाली फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार के लिए डबिंग की है. इस फिल्म में उनके बड़े भाई आर्यन खान ने सिम्बा की आवाज दी है. यह फिल्म 1994 की क्लासिक 'द लायन किंग' का प्रीक्वल है और इसका निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक बैरी जेनकिंस कर रहे हैं.


नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें