दिशा का ध्यान नहीं दिया तो बेडरूम बन सकता है चिंता, थकान और खटास की वजह
हर इंसान चाहता है कि उसका घर सुकून भरा हो, जहां वह आराम महसूस कर सके, लेकिन अगर घर की बनावट या कमरे की दिशा सही न हो, तो यह जीवन पर असर डाल सकती है. खास तौर पर बात अगर बेडरूम की हो, तो इसकी दिशा काफी मायने रखती है. आज हम जानेंगे कि बेडरूम की कौन सी दिशा ठीक नहीं मानी जाती और इसका क्या असर पड़ सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
रिश्तों में खटास
घर में टॉयलेट, किचन, एंट्रेंस, रंग और बाकी चीज़ों की दिशा की तरह ही बेडरूम की दिशा भी काफी अहम होती है. कई बार देखने में आता है कि बाकी सब कुछ सही होने के बावजूद लोगों को मानसिक तनाव, नींद की कमी, या रिश्तों में खटास जैसी दिक्कतें होती हैं. इसकी वजह बेडरूम का गलत दिशा में होना हो सकता है.
अस्थिरता का सामना
कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जो बेडरूम के लिए बिल्कुल भी सही नहीं मानी जातीं. उदाहरण के तौर पर अगर आपका बेडरूम वेस्ट, नॉर्थ-वेस्ट, साउथ, साउथ-वेस्ट या ईस्ट-ऑफ-साउथ-ईस्ट में है, तो यह परेशानी पैदा कर सकता है. इन दिशाओं में बेडरूम होने से व्यक्ति को लगातार थकान, चिड़चिड़ापन और निजी जीवन में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है.
बेडरूम के लिए ठीक नहीं
इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट और नॉर्थ-नॉर्थ-ईस्ट जैसी दिशाएं भी बेडरूम के लिए ठीक नहीं मानी जातीं. इन दिशाओं में सोने से व्यक्ति को सिर दर्द, निर्णय लेने में परेशानी और भावनात्मक असंतुलन हो सकता है. खासकर जो लोग मानसिक काम करते हैं या पूरे दिन दिमाग पर जोर डालते हैं, उनके लिए यह दिशा नुकसानदेह हो सकती है.
बेड की सही पोजीशन
अब सवाल उठता है कि अगर बेडरूम इन दिशाओं में बना है, तो क्या किया जाए? जरूरी नहीं कि आप घर तोड़ें या सबकुछ फिर से बनवाएं. कुछ उपायों से भी दिशा के असर को कम किया जा सकता है. जैसे कमरे में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना, बेड की सही पोजीशन तय करना, और कमरे के अंदर फालतू सामान को हटाना. साथ ही, रोजाना कमरे की सफाई और खुली हवा का ध्यान रखना भी जरूरी है.
दीवारों और नक्शों की बात
ध्यान रहे, घर की दिशा केवल दीवारों और नक्शों की बात नहीं है. यह हमारे मन, शरीर और सोच पर असर डाल सकती है. इसलिए जब भी घर का चुनाव करें या किसी कमरे की जगह तय करें, तो दिशा का ध्यान जरूर रखें.


पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर