ऋषिकेश के आसपास की 5 अनजानी जगहें, जो बना देंगी आपका ट्रिप खास
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में लोग कम ही बाहर निकलने का सोचते हैं. लेकिन अगर कहीं जाना हो तो किसी ठंडी जगह का ही प्लान बनाते हैं. उमस और धूप से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन सबसे बेस्ट होते हैं. हिल स्टेशन की बात हो तो ऋतिकेश का नाम खूब लिया जाता है. ऋषिकेश शाम को होने वाली अपनी गंगा आरती और राफ्टिंग के लिए जाना जाता है. यहां गर्मियों के मौसम में राफ्टिंग का खूब मजा लिया जाता है.
एडवेंचर के लिए तो ऋषिकेश काफी बेस्ट है. लेकिन अगर आप ऋषिकेश से कुछ दूर आगे निकल जाएं तो आपको सुंदर नजारा भी देखने को मिलेगा. जी हां, आज हम आपको ऋषिकेश के पास की 5 ऐसी जगहें बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. यहां एक बार घूमना तो बनता है. तो चलिए बताते हैं आपको ऋषिकेश के आसपास छिपी हुई 5 बेहतरीन जगहें.
कौड़ियाला
ऋषिकेश से 35 किलो मीटर दूर स्थित ये जगह काफी सुंदर है. ये जगह गंगा नदी के किनारे स्थित है और एडवेंचर लवर्स के लिए एक छुपा हुआ स्वर्ग है. यहां की राफ्टिंग रैपिड्स काफी मशहूर हैं, लेकिन फिर भी बहुत कम लोग यहां रुकते हैं. आसपास के जंगल और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं. यहां आप राफ्टिंग, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग, नाइट बोनफायर का मजा ले सकते हैं.
घाट गाड़
ऋषिकेश से 22 किमी, शिवपुरी से साइड ट्रैक पर स्थित ये जगह भी काफी खूबसूरत है. ये एक छोटा जंगल से घिरा गांव है जो अपने शांत वातावरण और पहाड़ी जीवन के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले लोग अक्सर अकेले में रहकर “डिजिटल डिटॉक्स” का एक्सपीरियंस लेते हैं. यहां आप होमस्टे कर लोकल लाइफस्टाइल का मजा ले सकते हैं.
मोहन चट्टी
ये जगह ऋषिकेश से 17 किमी दूर है. इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. लेकिन अब ये बंजी जंपिंग की वजह से धीरे-धीरे मशहूर हो रही है . लेकिन इसके आसपास के जंगल और हाइकिंग ट्रेल्स अब भी अनछुए हैं. यहां का शांत माहौल और एडवेंचर दोनों ही बेस्ट हैं. यहां आएं तो बंजी जंपिंग, फॉरेस्ट ट्रेकिंग, योग रिट्रीट जरूर करें.
कांडी
ऋषिकेश से लगभग 30 किमीकांडी गांव के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. लेकिन यहां से हिमालय की पहाड़ियों का नजारा लाजवाब होता है. ये जगह “ऑफबीट ट्रैवल” पसंद करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है. यहां आप नेचर फोटोग्राफी कर सकते हैं और पहाड़ी जीवन को करीब से देख सकते हैं.
मुनि की रेती
ये जगह ट्रेकिंग लवर्स के लिए परफेक्ट है, लेकिन टूरिस्ट स्पॉट नहीं है. यहां से आप गंगा के ऊपर ऊंचाई से बर्ड्स आई व्यू देख सकते हैं. यहां कई छोटे मंदिर और झरने भी छिपे हुए हैं. यहां आएं तो ट्रेकिंग, मेडिटेशन और जंगल को एक्सप्लोर करें. ये आपकी जर्नी को यादगार बना देंगे.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'