रायपुर में मशरूम कंपनी से 97 मजदूर रेस्क्यू, 47 नाबालिग और गर्भवती महिलाएं भी शामिल
रायपुर, छत्तीसगढ़: खरोरा क्षेत्र स्थित एक मशरूम निर्माण कंपनी में मजदूरों से जबरन श्रम करवाने और उन्हें बंधक बनाकर रखने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 97 मजदूरों को मुक्त कराया गया है, जिनमें 47 नाबालिग और कई महिलाएं, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं, मौजूद थीं। मजदूरों को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है।
मजदूरों ने बताई आपबीती
छुड़ाए गए मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात 2 बजे से जबरन काम कराया जाता था, दोपहर में भोजन मिलता था और फिर रात में ही दोबारा खाना दिया जाता था। जब उन्होंने मेहनताना मांगा, तो बेलचे और चाकू से मारपीट की गई। मजदूरों के मोबाइल भी उनसे छीन लिए गए थे, ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें।
मजदूरों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से लाए गए मजदूरों में से दो, रवि और गोलू, अपने परिवार के साथ 2 जुलाई को किसी तरह भागकर 20 किलोमीटर पैदल चलकर रायपुर पहुंचे और एसपी कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने खरोरा स्थित उमाश्री राइस मिल परिसर में संचालित ‘मोजो मशरूम कंपनी’ पर छापा मारा।
संचालकों के खिलाफ देर तक नहीं हुई कार्रवाई
कंपनी के कथित संचालक विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी पर मजदूरों से शोषण, बंधन और मारपीट के आरोप हैं। हालांकि, देर रात तक उनके खिलाफ किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बाल संरक्षण आयोग ने की पूछताछ
सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की टीम ने नाबालिगों से अलग से पूछताछ की। कई मजदूरों ने मारपीट, दुर्व्यवहार और जबरन मजदूरी की शिकायतें दर्ज कराई हैं। पूछताछ और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
श्रमिकों का मूल स्थान
ज्यादातर मजदूर मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें घरेलू काम दिलाने के बहाने रायपुर लाया गया था और फिर जबरन मशरूम फैक्ट्री में मजदूरी कराई गई।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”