60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी कड़कड़ाती गर्मी के बीच आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। गुरुवार से राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने के कारण तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिसके लिए बकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही, तराई वाले इलाकों और पश्चिमी यूपी समेत करीब 56 जिलों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट भी है। इस मौसमी बदलाव की वजह से तपते तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलेगी। इससे पहले, बुधवार सुबह को ही नोएडा, गाजियाबाद और संभल जैसे पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा था, जबकि बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्से भयंकर लू की चपेट में रहे। बुधवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि झांसी, प्रयागराज, अमेठी और कानपुर भी बुरी तरह तपते रहे।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, यह नया सिस्टम 11 जून से सक्रिय होकर 13 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपना असर दिखाएगा, जिससे तेज हवाएं चलेंगी और बौछारें पड़ेंगी।
इन जिलों में आंधी-तूफान का 'ऑरेंज अलर्ट'
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आस-पास के इलाके।
इन जिलों में ओले गिरने का 'येलो अलर्ट'
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर,संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्र।


बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट