रेंटल कार रैकेट का पर्दाफाश, साढ़े 3 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद
भोपाल। राजधानी भोपाल में रेंटल कारों के नाम पर बड़े फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ है. अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने लगभग 26 गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद की गई गाड़ियों की कीमत लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इनमें कई लग्जरी और हाई-एंड कार शामिल हैं. गौरव कुशवाहा नाम के व्यक्ति की शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो मामले में पूरा खुलासा हुआ. हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
25 हजार किराए पर कार ली, फिर बेच दी
जानकारी के मुताबिक विदिशा निवासी गौरव कुशवाह ने पुलिस से शिकायत की थी. गौरव ने पुलिस से बताया था कि उन्होंने अपनी डिजायर कार 25 हजार रुपये मासिक किराए पर भोपाल के शैलेश जोशी को दी थी. लेकिन शैलेश ने गांवो में जाकर कारों को गिरवी रखकर बेच दिया. आरोप है कि शैलेश जोशी ने इसी तरह कई गाड़ियां एजेंटों से किराए पर लेकर उन्हें गांव-देहात में गिरवी रखकर आगे बेच दिया।
75 हजार रुपये एडवांस लेकर तीसरे व्यक्ति को बेच दिया
किराए पर दिए जाने के बाद गाड़ियों के कई दिनों तक GPS सिस्टम बंद पाए गए. कई दिनों बाद में 75 हजार रुपये एडवांस लेकर तीसरे व्यक्तियों के को बेच दिया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर 316(2) के तहत FIR दर्ज कर ली है. पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि भोपाल के कई थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन आखिरकार अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की. बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे गैंग का खुलासा करने की तैयारी में है।


ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
अमेरिका के टैरिफ ऐलान से भारतीय दवा कंपनियों की बढ़ी चिंता, जानिए वजह
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
गुरफतेह ने छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- फिल्मों से ज्यादा इस मुद्दे पर बात हो
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
नीता अंबानी और रोहित शर्मा ने बढ़ाया एमआई लंदन का उत्साह, फैंस संग बिताया खास समय
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी