इशाक डार बोले-काबुल की चाय ने पाकिस्तान को झुलसाया
काबुल। अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। उस समय एक तस्वीर ने खासी सुर्खियां बटोरीं। इस तस्वीर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के तत्कालीन प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के साथ काबुल के एक होटल में चाय पीते हुए दिखाई दिए थे। अब इसको लेकर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि उस ‘चाय’ की कीमत आज पाकिस्तान को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक कप चाय ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा को फिर से खोल दिया। इस दौरान डार ने देश के अंदर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया।
टोलो न्यूज के अनुसार, डार के बयान में कहा गया कि यह एक गंभीर चूक थी, जिसे दोहराने की कोई गुंजाइश नहीं। डार ने यह भी आरोप लगाया कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा संबंधी घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), फितना अल-खवारिज और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे उग्रवादी संगठनों पर इल्जाम लगाया कि ये अफगान मिट्टी से अपनी कार्रवाइयां चला रहे हैं। डार ने बताया कि उन्होंने अपने अफगान समकक्ष अमीर खान मुत्तकी से छह बार फोन पर चर्चा की, जिसमें पाकिस्तान ने अपनी चिंताएं जाहिर कीं और मांग की कि अफगान सरजमीं से कोई आतंकी गतिविधि न हो।
हालांकि, मुत्तकी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों के बीच फोन वार्ताएं आपसी समझ और समन्वय के वातावरण में हुईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इशाक डार ने शुरुआत में ही इशारा किया था कि उन्हें इस मुद्दे की पूरी जानकारी नहीं है और विस्तृत जानकारी मिलने पर वे दोबारा संपर्क करेंगे। अहमद ने अपनी पोस्ट में जोर देकर कहा कि डार के ताजा बयान ( जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुत्तकी ने एक ही दिन में छह बार फोन किया था) में सच्चाई और वास्तविकता की कमी है। दोनों देशों के बीच पहला फोन संपर्क आपसी सहमति और सहयोग के लिए था।
एआरवाई न्यूज के अनुसार, डार ने सीमा पार हमलों पर गहरी नाराजगी जताई, लेकिन उम्मीद जताई कि 6 नवंबर को इस्तांबुल में होने वाली पाक-अफगान वार्ता सुरक्षा मामलों पर सहयोग को मजबूत करेगी। बता दें कि पिछले महीने दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था, जब पाकिस्तान ने अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए। इसके जवाब में अफगान पक्ष ने पलटवार किया, जिससे सीमा पर भारी गोलीबारी हुई। बाद में कतर और तुर्की की मध्यस्थता से दोनों ने युद्धविराम पर सहमति जताई, जिसे आगे बढ़ाया गया। अब 6 नवंबर को इस्तांबुल में दूसरी दौर की बातचीत होगी।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज