विवाह पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार जरूरी: इलाहाबाद हाई कोर्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को उत्तर प्रदेश मैरिज रजिस्ट्रेशन रूल्स, 2017 में संशोधन करने का निर्देश दिया है, ताकि विवाहों की “वैधता और पवित्रता” बनाए रखने के लिए एक मजबूत और सत्यापन योग्य तंत्र तैयार किया जा सके. जस्टिस विनोद दिवाकर ने यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया है.
कोर्ट की ओर से यह निर्देश फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी शादियों को रजिस्टर्ड कराने में शामिल एक संगठित गिरोह को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. कोर्ट ने यह निर्देश घर से भागे जोड़ों की ओर से दाखिल 124 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया.
पंजीकरण के नियमों का पालम सख्ती से होः HC
सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा, “विवाह पंजीकरण का काम देखने वाले सभी डिप्टी रजिस्टार्स 14 अक्टूबर, 2024 की अधिसूचना के तहत जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे.” अक्टूबर 2024 की अधिसूचना में अधिकारियों को यह तय करने के निर्देश जारी किए गए थे कि यूपी में विवाह पंजीकरण के दौरान वर और वधू का आधार-आधारित प्रमाण पत्र, बायोमेट्रिक डेटा और दोनों पक्षों के फोटो के साथ-साथ 2 गवाहों के फोटो की जरूरत होगी.
इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया था कि उम्र का सत्यापन डिजिलॉकर, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सीआरएस, पासपोर्ट, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और सीआईएससीई जैसे कई आधिकारिक पोर्टलों के जरिए से किया जाए. साथ ही यह भी निर्धारित किया गया कि शादी कराने वाले ‘पंडित’ को पंजीकरण के दौरान रजिस्ट्रार ऑफिस में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है.
शादी के लिए भागे जोड़ों पर भी लागू होंगे: HC
कोर्ट ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि ये अंतरिम निर्देश उन सभी शादियों पर भी खासतौर पर लागू होंगे जहां लड़का और लड़की घर से भागे हों और फिर अपने परिजनों की सहमति के बगैर ही शादी कर ली.
कोर्ट ने कहा कि यदि दोनों ओर के परिजन पंजीकरण के समय मौजूद हैं, तो अधिकारी अपने विवेक से, विवाह की वास्तविकता के बारे में संतुष्ट होने के बाद इन शर्तों को पूरी तरह या आंशिक रूप से माफ भी कर सकता है.
अपने 44 पन्नों के आदेश में, बेंच ने सुरक्षा की मांग करने वाले भगोड़े जोड़ों की ओर से दाखिल 125 याचिकाओं पर विचार करते हुए कहा कि कई मामलों में कोर्ट ने देखा है कि विवाह प्रमाण पत्र ऐसे समाजों द्वारा जारी किए जाते हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं, और हाई कोर्ट से सुरक्षा आदेश प्राप्त करने के लिए ऐसे नकली प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाते हैं.
12 मई, 2025 के अपने आदेश में, कोर्ट ने यह भी कहा कि गवाह के रूप में नामित व्यक्ति भी काल्पनिक पाए गए हैं, आधार सहित उनके विवरण जाली हैं, और ऐसे प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं या संगठनों के पास उनके उपनियमों के तहत कोई कानूनी अधिकार नहीं है. कई मामलों में तो वास्तव में कई शादी समारोह हुआ ही नहीं है.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'