इक्विटी फंड में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, ₹42,702 करोड़ की एंट्री
व्यापार : टैरिफ वार से प्रभावित शेयर बाजार में अस्थिरता के बावजूद जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में रिकॉर्ड 42,702 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह जून के 23,587 करोड़ की तुलना में 81 फीसदी अधिक है। खास बात है कि इक्विटी म्यूचुअल फंडों में लगातार 53वें महीने निवेश आया है।
रिकॉर्ड निवेश के दम पर म्यूचुअल फंड उद्योग का एयूएम यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य पहली बार 75 लाख करोड़ के पार 75.36 लाख करोड़ हो गया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, थीमैटिक फंड में सबसे अधिक 9,426 करोड़ रुपये का निवेश आया। फ्लेक्सीकैप फंड में 7,654 करोड़, स्मॉलकैप में 6,484 करोड़, मिडकैप में 5,182 करोड़ और लार्ज-मिडकैप में 5,035 करोड़ का निवेश आया। इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम्स (ईएलएसएस) को छोड़कर सभी इक्विटी श्रेणियों में निवेश हुआ।
कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में जुलाई में 1.8 लाख करोड़ का निवेश हुआ। यह जून के 49,000 करोड़ और मई के 29,000 करोड़ से अधिक है। डेट फंडों में 1.06 लाख करोड़ का निवेश हुआ है, जबकि जून में 1,711 करोड़ की शुद्ध निकासी हुई थी। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में शुद्ध निवेश घटकर 1,256 करोड़ रह गया, जो जून में 2,081 करोड़ रुपये था।
एसआईपी में लगातार भरोसा, 28,464 करोड़ रुपये का निवेश
एसआईपी के जरिये निवेश में खुदरा निवेशकों का भरोसा लगातार बना हुआ है। जुलाई में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत 28,464 करोड़ का निवेश आया। जून में यह 27,269 करोड़ था।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक