84 महादेव दर्शन यात्रा — श्रृंखला-3
ढुंढेश्वर महादेव : भ्रम से आत्मज्ञान की ओर ले जाने वाला शिवत्व का संबल
डॉ. नवीन आनंद जोशी
उज्जैन — यह केवल एक नगर नहीं, बल्कि कालजयी ऊर्जा का केंद्र है। यहाँ समय ठहर कर स्वयं अपने अर्थ खोजता है। शिप्रा के पावन तट पर स्थित महाकाल वन में जहाँ हर शिलाखंड शिवत्व का प्रतीक है, वहीं विराजमान हैं ढुंढेश्वर महादेव — 84 महादेवों में तीसरे स्थान पर पूज्य। यह केवल एक शिवलिंग नहीं, बल्कि आत्मज्ञान और अंतःप्रकाश का प्रतीक है। “ढुंढ” शब्द का अर्थ होता है भ्रम या अज्ञान — और इस अंधकार का नाश करने वाले हैं ढुंढेश्वर महादेव, जो भक्तों के मन में जमी धुंध को हटाकर जीवन का उजास प्रदान करते हैं। यह स्थान केवल भक्ति का नहीं, बोध का तीर्थ है। कहा जाता है — जिसके जीवन की दिशा धुंधला गई हो, जिसके भीतर असमंजस, अपराधबोध या मोह का कुहासा छा गया हो — वह यहाँ आकर अपने जीवन का मार्ग पुनः देख पाता है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी
ढुंढेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से आत्मा को स्पष्टता, साहस और नवचेतना का अनुभव होता है।
पुराणों में उल्लेख है कि भगवान शिव के गणनायक ढुंढ इंद्रलोक में रहते थे। एक बार वे अपनी कामना के वशीभूत होकर अप्सरा रंभा के प्रति अनुचित आकर्षण में पड़ गए। इंद्र ने उन्हें श्राप दिया , “जाओ, मृत्युलोक में गिरो और अपने पाप का दंड भोगो।”यह कथा केवल एक दैवी दंड नहीं, बल्कि मानव जीवन का प्रतीक है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में अपने कर्मों से बंधा होता है। पर जब ढुंढ ने अपने अपराध को स्वीकार कर पश्चाताप को तप में परिवर्तित किया, तब शिवकृपा से शाप वरदान बन गया। उन्होंने महाकाल वन में शिप्रा तट पर दीर्घकाल तप किया। प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए। ढुंढ ने वर माँगा —“हे प्रभु, यह स्थान सदा मेरे नाम से प्रसिद्ध हो।”और तब से यह स्थान “ढुंढेश्वर महादेव” नाम से जाना गया — जो यह अमर संदेश देता है कि जिसने गलती की है, वह भी यदि सच्चे हृदय से प्रायश्चित करे, तो मुक्त हो सकता है। ढुंढेश्वर केवल एक कथा का नहीं, बल्कि एक दर्शन का नाम है । “हर भ्रम में भी संभावना छिपी है, हर पाप में भी प्रायश्चित का बीज है।” यही कारण है कि जिज्ञासु साधक यहाँ विशेष रूप से आते हैं — जीवन के मार्ग की स्पष्टता पाने हेतु।यह मंदिर सिखाता है “जब तक मन की धुंध नहीं हटती, तब तक ज्ञान का सूरज नहीं उगता।” शिप्रा नदी में रामघाट पर, दत्त अखाड़े के ठीक सामने स्थित यह प्राचीन और अद्भुत मंदिर उन तीन महादेवों में से एक है, जिनके दर्शन से ग्रह-नक्षत्रों की बाधाएँ शांत होती हैं।ये तीन हैं — अगस्तेश्वर, गुहेश्वर और ढुंढेश्वर — जो नक्षत्र आधारित शक्तिपीठ माने जाते हैं।विशेषतः कार्तिक मास में ढुंढेश्वर महादेव की पूजा का अत्यंत महत्व है।स्कंद पुराण में कहा गया है, “यदि कोई व्यक्ति पूरे कार्तिक मास शिप्रा में स्नान करे, परंतु ढुंढेश्वर महादेव के दर्शन न करे, तो उसका कार्तिक स्नान अधूरा रहता है।”ज्ञान का स्नान तभी पूर्ण होता है, जब मन का भ्रम दूर हो और सत्य का साक्षात्कार हो। आज समाज के पास भौतिक समृद्धि तो है, पर मानसिक स्पष्टता खोती जा रही है। ढुंढेश्वर महादेव का संदेश है — “पहले मन के कोहरे को हटाओ, तभी जीवन का सूरज चमकेगा।” यह मंदिर केवल देवस्थान नहीं, बल्कि आत्मसुधार की प्रयोगशाला है,यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने भीतर के शिव से मिलकर लौटता है।यहाँ पाप से मुक्ति, खोई हुई प्रतिष्ठा की पुनर्प्राप्ति और जीवन की जटिलताओं से निकलने का मार्ग — सब एक ही बिंदु पर सिमट जाते हैं वो है समर्पण। यदि ढुंढ जैसे पतित गण भी शिव की शरण में आकर सिद्धि पा सकते हैं, तो मानव क्यों नहीं? यही है उज्जैन के 84 महादेवों की परिक्रमा का गूढ़ संदेश हैं “हर भ्रम का अंत आत्मज्ञान में होता है, और हर अंधकार शिव में विलीन हो जाता है।” आज आवश्यकता है कि यह संदेश जन-जन तक पहुँचे , “समाज को दिशा मिले, और दशा सुधरे।ढुंढेश्वर महादेव का यह सिद्ध क्षेत्र स्मरण कराता है कि ज्ञान और श्रद्धा के संगम से ही मानवता अपनी खोई हुई पहचान पुनः पा सकती है। जब व्यक्ति अपने भीतर की धुंध को मिटा देता है, तब वह सृष्टि के साथ एकत्व का अनुभव करता है यही है शिवत्व की सच्ची प्राप्ति।यहाँ की हर आरती, हर घंटानाद और हर दीप की लौ एक ही सत्य कहती है “धुंध हटे, तो शिव प्रकट हों।”और उसी क्षण, जीवन अपनी दिशा पा लेता है।
E-100/22, शिवाजी नगर, भोपाल
मो .9425018708


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट