दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं जान्हवी कपूर, पोस्ट पर वीर पहाड़िया का रिएक्शन
मौसम ने करवट ले ली है। कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल गई है और मौसम सामान्य हो गया है। जान्हवी कपूर भी गर्मियों की विदाई पर खुश हैं। उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जाहिर किया है।
जान्हवी ने गर्मियों को किया गुडबाय
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसमें जान्हवी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे अपने मेकअप प्रोडक्ट्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जान्हवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'गर्मियों को गुडबाय। आप बहुत अच्छी थीं'। साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा पार्टी
जान्हवी कपूर के साथ उनकी कुछ सहेलियां भी नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्टनिंग लुक में पोज देती दिख रही हैं, तो कुछ में यात्राएं करती नजर आ रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में वह गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा पार्टी करती नजर आ रही हैं।
वीर पहाड़िया का कमेंट
जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं और उनके लुक व खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली समेत कुछ इलाकों के लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि उनके यहां अभी भी खूब गर्मियां हैं।
इसके अलावा जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई और एक्टर वीर पहाड़िया ने भी इस पर कमेंट किया है। बता दें कि वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका नाम 'प्रेम कींटाणु' है। यह फिल्म इस साल 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जान्हवी का वर्क फ्रंट
जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म 'पेद्दी' में देखा गया था।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त