T20 वर्ल्डकप विवाद में क्या हुआ था? तमिम इकबाल ने खोला बड़ा राज, सुनकर हैरान रह जाएंगे
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने रविवार को एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भाग न लेने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उस दौरान जो कुछ भी हुआ, वो अगर मैं आपको बता दूं तो हैरान रह जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट को अलग तरीके से हैंडल करना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान के साथ जो हुआ, उसे भी गलत करार दिया। बीसीबी ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग फिक्सिंग घोटालों में शामिल चार से पांच लोगों के नाम का खुलासा करने की भी बात कही। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हम इस मुद्दे पर और बेहतर तरीके से बातचीत कर सकते थे। मुस्तफिजुर के साथ जो हुआ, उससे पूरा देश निराश था। लेकिन हम विश्व कप खेलने जा रहे थे। इसलिए, मुझे लगता है कि हम शायद इससे बेहतर तरीके से निपट सकते थे। हम शुरुआत से ही ऐसी जगह चले गए, जहां से वापसी संभव नहीं थी।"
तमीम ने आगे कहा, “मैं यह कह रहा हूं, मैं अब आईसीसी में हूं, मैं बीसीबी के कारण आईसीसी का सदस्य हूं। उस विवाद के दौरान बहुत सी बातें कही और की गईं, जिन्हें अगर मैं सार्वजनिक कर दूं, तो आप हैरान रह जाएंगे। इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा।"
जानें क्या था पूरा विवाद
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अचानक मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से निकाल दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश में आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग पर बैन लग गया। इतना ही नहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हुए टी20 वर्ल्डकप 2026 का बॉयकॉट कर दिया। बाद में आईसीसी ने टूर्नामेंट से बांग्लादेश को निकाल स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी। फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता।
ईरान अमेरिका का दिया उदाहरण
उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। तमीम ने कहा कि दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ईरान अमेरिका में खेलने चला गया, तो बांग्लादेश क्यों नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ मामलों में, हमें खेल को खेल की तरह ही देखना चाहिए।"


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त