उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने रिया की इस उत्कृष्ट उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रा रिया केशरवानी के साथ-साथ उनके माता-पिता, परिजनों तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने 600 में से 593 अंक प्राप्त कर 98.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
उप मुख्यमंत्री ने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
गुजरात के लोग बेहाल, भीषण गर्मी और तापमान के लेटेस्ट अपडेट
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना
ईसाई धर्म अपनाने से इनकार पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत
नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस ने दिखाया एकजुटता का चेहरा, सतीशन-वेणुगोपाल की बैठक अहम
केरल कांग्रेस में फिर हलचल, शपथ समारोह से थरूर के दूर रहने के फैसले पर चर्चा
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह