दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस ने जैन धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जब्त कर 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 4-5 अप्रैल की रात्रि में दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य कीमती सामग्री चोरी हो गई थी। यह मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना की लगातार समीक्षा की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 20-20 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई।
घटना का त्वरित खुलासा करने हेतु विशेष टीम गठित कर थाना स्तर, तकनीकी शाखा एवं साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से पुलिस ने इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपूर्ण संपत्ति जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर शामिल है, जो लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके अतिरिक्त दो स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
गुजरात के लोग बेहाल, भीषण गर्मी और तापमान के लेटेस्ट अपडेट
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना
ईसाई धर्म अपनाने से इनकार पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत
नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस ने दिखाया एकजुटता का चेहरा, सतीशन-वेणुगोपाल की बैठक अहम
केरल कांग्रेस में फिर हलचल, शपथ समारोह से थरूर के दूर रहने के फैसले पर चर्चा
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह