फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। भक्त अपने-अपने तरीके से हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मामले में सिनेमा जगत भी पीछे नहीं है। इस मौके पर अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने हनुमान जयंती की खास अंदाज में बधाई दी है।
'वाराणसी' के मेकर्स ने दी बधाई
'वाराणसी' के मेकर्स ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। यह क्लिप 'वाराणसी' के पहले लुक की है। इसमें हनुमान की झलक दिख रही है। इसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है 'अपने भीतर की शक्ति का उत्सव मनाएं। उस भक्ति का उत्सव मनाएं जो पहाड़ों को भी हिला देती है।' कई यूजर्स ने मेकर्स को भी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
कब आया टीजर?
आपको बता दें कि पिछले साल 15 नवंबर को हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के लाइव इवेंट में इसका टीजर लॉन्च किया गया था। 'वाराणसी' के टीजर की शुरुआत वाराणसी नगरी की झलक से हुई। इसमें कई ऋषि हवन करते हुए नजर आए। इसमें बहुत सारे जानवरों की झलकी दिखी थी। यहीं एक वानर को दिखाने के बाद हनुमान की झलक दिखी। इसके बाद हनुमान को लंका जलाते हुए एक मोशन पोस्टर के रूप में दिखाया गया। इसमें हनुमान को पर्वत उठाते हुए दिखाया गया था।
दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के टीजर को ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इस दौरान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और खुद राजामौली मौजूद थे।
ख्याल रहे कि फिल्ममेकर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होने वाली है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में होंगे।


भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
गुजरात के लोग बेहाल, भीषण गर्मी और तापमान के लेटेस्ट अपडेट
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
SDM और नायब तहसीलदार को किया गया सस्पेंड
तमिलनाडु में मंत्रालय आवंटन पूरा, मुख्यमंत्री विजय ने चुने प्रमुख पोर्टफोलियो
जीजा ने साली को लगाया बड़ा आर्थिक चूना
MP की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की योजना
ईसाई धर्म अपनाने से इनकार पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत
नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस ने दिखाया एकजुटता का चेहरा, सतीशन-वेणुगोपाल की बैठक अहम
केरल कांग्रेस में फिर हलचल, शपथ समारोह से थरूर के दूर रहने के फैसले पर चर्चा
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में