सूरत में वीडियो विवाद के बाद बवाल, महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत
सूरत। गुजरात के सूरत में जैन समुदाय की महिलाओं के समूह ने एक जैन मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसको लेकर महिलाएं पुलिस के पास पहुंचीं. कार्रवाई की मांग उस समय सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ। वहीं, जैन मुनि ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद अफवाहें' बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत सूचना फैलाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है. महिलाओं के समूह ने रविवार, 29 मार्च को सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत को एक आवेदन सौंपकर जैन मुनि चंद्र सागर मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
'जैन समुदाय की न हो बदनामी'
महिलाओं की दलील है कि अगर इस मामले को तुरंत हल नहीं किया गया तो जैन समुदाय की बदनामी हो सकती है. समूह की एक सदस्य ने कहा, 'ये सब कुछ समय से चल रहा है. हमने अपने आवेदन के माध्यम से मांग की है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि हमारे जैन समुदाय को उनकी वजह से बदनामी न झेलनी पड़े।'
जैन मुनि के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप
महिला ने कहा, 'उनके कुकर्मों के कारण, हम दृढ़ता से चाहते हैं और मांग करते हैं कि उन्हें हटाया जाए.' जैन मुनि के वेश में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया. आरोपों का जवाब देते हुए, जैन मुनि ने किसी भी प्रकार की गलती से इनकार किया और दावा किया कि कुछ समूह जानबूझकर उनके खिलाफ गलत सूचना फैला रहे हैं।
जैन मुनि ने वीडियो जारी कर खारिज किए सभी आरोप
उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, 'कुछ समय से कुछ लोग मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं. मुझे पता चला है कि कुछ महिलाएं पुलिस आयुक्त के पास गई हैं.' उन्होंने आरोप लगाने वालों को चुनौती देते हुए सवाल किया कि क्या वे कभी उनसे मिली हैं या उन्हें आरोपों की कोई प्रत्यक्ष जानकारी है।
पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं
जैन मुनि ने कहा, 'आप मुझसे कब मिली हैं? क्या आपको पता है कि वास्तव में क्या हुआ है? आप मुझसे कहीं नहीं मिली हैं और फिर भी अपनी राय दे रही हैं.' पुलिस ने अभी तक महिलाओं के समूह के आवेदन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार