केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले रिकेश सेन, हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव रखा
रायपुर | वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमीकरण के संबंध में आज महत्वपूर्ण चर्चा की है. विधायक सेन ने नितिन गडकरी को वैशाली नगर विधानसभा में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव सौंपा.
हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण की बड़ी मांग
विधायक रिकेश सेन ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए जनता की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के निर्माण का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सुपेला थाना से नेहरू नगर तक और नेहरू नगर से बायपास तक यातायात दबाव कम करने फ्लाईओवर निर्माण की महति आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि इन फ्लाईओवर्स के बनने से भिलाई की जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और रायपुर-नागपुर मार्ग पर आवागमन तेज व सुरक्षित हो सकेगा.
कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने की पहल
मुलाकात के दौरान विधायक सेन ने स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने का विषय भी रखा. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इस टोल प्लाजा के कारण स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.
केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक रुख
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक रिकेश सेन द्वारा रखे गए प्रस्तावों को गंभीरता से सुना. नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि वे इन मांगों के संबंध में शीघ्र ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे और जनहित में आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे.


प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह
भगीरथ पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ा कदम, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया
ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे उपभोक्ताओं पर: आटा-दाल और जरूरी चीजों की बढ़ी हुई दर
पाकिस्तान को राहत, गंभीर चोट से बच गए हसन अली
मीडिया कवरेज पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया
केरल में सियासी कलह सुलझने के बाद अब कर्नाटक पर हाईकमान की नजर
विकेट लेने के बाद ‘नोट सेलिब्रेशन’ से छा गए LSG के गेंदबाज
अदालतों में लंबित मामलों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, जबलपुर में डिजिटल सिस्टम लागू
IPL इतिहास के सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हुआ स्पेल
MP में सफर होगा और आसान, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना पर अहम प्रगति
तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा